पिथौरागढ़ | सोर समाचार
डीडीहाट नगर पालिका के अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने शुक्रवार को पोस्ट ऑफिस वार्ड स्थित नई बस्ती, पॉलिटेक्निक सहित अन्य क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदारों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए और कहा कि सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
अध्यक्ष चुफाल ने स्थानीय जनता से भी अपील की कि वे अपने सीवर पाइप खुले में न छोड़ें और अपनी सीवरेज का स्थाई समाधान करें, जिससे नगर की स्वच्छता और जनस्वास्थ्य बना रहे।

