“पंचायत चुनाव में खलल डालने पर युवक गिरफ्तार”

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में चौकी वड्डा क्षेत्र में गाली-गलौच और उत्पात मचाने वाले लाल सिंह निवासी क्वीतड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस कर्मियों द्वारा उसे शांत करने की हरसंभव कोशिश की गई, परंतु वह और भी उत्तेजित होता गया। स्थिति बिगड़ती देख थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री मनोज पाण्डेय ने तत्परता दिखाते हुए उसे भारतीय न्याय संहिता की धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया।

🔹 पिथौरागढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।
🔹 कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *