ट्रॉली हादसे और खराब व्यवस्था पर बंगापानी में ज्ञापन सौंपा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

आज तहसील मुख्यालय बंगापानी में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में टांगा ट्रॉली से गिरकर घायल हुई यशोदा देवी के लिए शीघ्र मुआवजा देने की मांग की गई है। यशोदा देवी एक गरीब परिवार से हैं और पिथौरागढ़ के बसेरा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

इसके अलावा मनकोट, बरम, मोतीघाट सहित कई गांवों को जोड़ने वाली ट्रालियों में पीआरडी जवान तैनात करने की मांग की गई, जिससे स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित आवाजाही मिल सके। ग्राम सभा पत्थरकोट की रतगड़ी ट्रॉली की खस्ताहालत पर भी चिंता जताई गई और मरम्मत की मांग रखी गई।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *