“कैलाश मानसरोवर यात्रा: तीसरा दल सुरक्षित भारत लौटा, ITBP ने किया पारंपरिक स्वागत”

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के अंतर्गत तीर्थयात्रियों का तीसरा दल आज प्रातः 9:05 बजे लिपुलेख दर्रे से भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुका है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने पारंपरिक ढंग से यात्रियों का स्वागत किया।

दल ने इसके बाद काला पानी में स्थित काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर दोपहर 12 बजे गुंजी के लिए रवाना हुआ। यह दल 13 जुलाई की सायं धारचूला पहुंचा था और तब से यात्रा प्रशासनिक निगरानी में सुरक्षित रूप से संचालित हो रही है।

जिला प्रशासन द्वारा यात्रा की प्रत्येक अवस्था में सुरक्षा, सुविधा और मार्गदर्शन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *