उत्तराखण्ड | सोर समाचार
रविवार सुबह हरिद्वार स्थित सिद्ध पीठ मनसा देवी मंदिर में दर्शन के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक घायल हुए हैं।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह भगदड़ मंदिर की सीढ़ियों वाले मार्ग पर उस समय हुई जब बिजली का करंट लगने की आशंका जताई गई।
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे और एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य की निगरानी की। घायलों को हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है और मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हालात बिगड़ने लगे थे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।

