पंचायत चुनाव: कल सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 की मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए बुधवार को मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर परिसर में आयोजित सत्र में मास्टर ट्रेनर नीरज जोशी और नोडल प्रशिक्षण अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने दिशा-निर्देश साझा किए।

मतगणना 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। प्रथम पाली के कार्मिकों को सुबह 6 बजे और द्वितीय पाली के कार्मिकों को नियत समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

विकासखंड विन की मतगणना केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ में तथा अन्य विकासखंडों की संबंधित ब्लॉकों में होगी।

प्रत्येक टेबल पर लाई गई मतपेटी की सील अभिकर्ताओं को दिखाना अनिवार्य रहेगा। संतुष्टि के बाद सील काटकर मतपत्रों को चार श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा।

मास्टर ट्रेनरों ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया अत्यंत संवेदनशील होती है, अतः सभी कार्मिक निष्पक्षता और सावधानी बरतें।
इस अवसर पर नोडल कार्मिक रमा गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *