आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 13-14 मई को

पिथौरागढ़, 29 अप्रैल 2025:
खेल विभाग उत्तराखंड द्वारा वर्ष 2025–26 के लिए आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 13 और 14 मई 2025 को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल का आयोजन श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा।

चयन ट्रायल्स में फुटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट और हॉकी खेल विधाओं में भाग लेने वाले बालक एवं बालिका खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 01 जुलाई 2025 को 16 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, अर्थात जन्म तिथि 01 जुलाई 2009 या उसके बाद की होनी चाहिए।

ट्रायल में भाग लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • उत्तराखंड मूल निवास प्रमाण पत्र
  • चिकित्सा विभाग द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

चयनित खिलाड़ियों को विभाग द्वारा शिक्षा, खेल प्रशिक्षण, भोजन, यात्रा भत्ता एवं स्पोर्ट्स किट जैसी सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

प्रवेश फार्म शुल्क: ₹5 मात्र — फार्म जिला खेल कार्यालय, पिथौरागढ़ से कार्यदिवसों में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *