फरार आरोपियों की कुर्की की कार्रवाई शुरू

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की अब मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने चार फरार अभियुक्तों—सुनील लुहार, जीवन बोहरा, सुभाष थापा और गौरव जोशी—के घरों पर न्यायालय द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी के तहत कुर्की उद्घोषणा वारंट चस्पा किए हैं।

इन सभी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत केस दर्ज हैं और ये लगातार गिरफ्तारी से बचते हुए फरार हैं। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। विवेचक उ0नि0 मनोज जलाल व कमलेश जोशी द्वारा वारंट तामील कराए गए।

यदि अभियुक्त न्यायालय के समक्ष तय समय में प्रस्तुत नहीं होते हैं, तो सम्पत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *