393वें दिन भी जारी रहा पौधारोपण आंदोलन

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 की मांग को लेकर चलाया जा रहा पौधारोपण आंदोलन लगातार 393वें दिन भी जारी रहा।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आज डीडीहाट स्थित नारायण स्वामी आश्रम, नारायण नगर में “एक पौधा धरती मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यटकों को जोड़ने के लिए खास स्लोगन दिया गया—
“देवभूमि में पर्यटक बनकर आइए, पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।”

कार्यक्रम में आश्रम व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे और नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेती।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *