पिथौरागढ़ | सोर समाचार
संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर जारी पौधारोपण आंदोलन आज 394वें दिन भी डीडीहाट में जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आज नारायण नगर स्थित नारायण स्वामी आश्रम परिसर में पौधारोपण किया गया। आश्रम के व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे ने इस अवसर पर कहा, “यह आंदोलन भविष्य के लिए एक मिसाल बनेगा। सभी को पर्यावरण के संरक्षण हेतु आगे आना चाहिए।”
उन्होंने आश्रम से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए लोगों से यहां आने और प्रकृति का आनंद लेने का भी आग्रह किया।

