चौमासा-बारोमासा में झलकता है पहाड़ का संघर्ष: इंजी. ललित शौर्य

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

आदर्श विद्यालय गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ में लोक विरासत एवं जनजातीय लोक कला समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चौमासा, बारोमासा और कजरी गायन कार्यशाला का उद्घाटन प्रसिद्ध युवा बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य ने किया।

उद्घाटन सत्र में इंजी. शौर्य ने कहा, “चौमासा और बारोमासा जैसी गायन विधाओं में पहाड़ का जीवन संघर्ष सजीव रूप से झलकता है। यह शैलियां आज विलुप्ति के कगार पर हैं, जिन्हें सहेजने की जरूरत है।”

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विक्की मेहता (समाजसेवी) और राजेन्द्र पाठक (प्रबंधक, एक्सिस बैंक) ने आयोजन की सराहना करते हुए बच्चों की प्रतिभा को सराहा।

आयोजन समिति के संस्थापक पीयूष धामी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य नई पीढ़ी को इन लोकगायन परंपराओं से परिचित कराना है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य हंसा धामी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में प्रियांशु राज, दिव्यांशु आर्यन, आयुष नगरकोटी और स्मृति भट्ट का विशेष योगदान रहा।

मौके पर शहजादी गौसिया, लेफ्टिनेंट डॉ. रमा खर्कवाल सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *