नाबालिग को भगाने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सोर समाचार | पिथौरागढ़

शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगाने वाले दो अभियुक्तों को कोतवाली अस्कोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 27 अक्टूबर का है, जब अस्कोट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से लापता हो गई है।


पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में तत्काल जांच शुरू की गई। विवेचना कर रही उपनिरीक्षक मीनाक्षी देव ने सर्विलांस व तकनीकी इनपुट के आधार पर मुख्य अभियुक्त राहुल सिंह को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसके सहयोगी शशांक ऐरी का नाम भी सामने आया, जिसे पुलिस ने बलुवाकोट क्षेत्र से दबोच लिया।


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *