पिथौरागढ़ पुलिस के खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जलवा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

2 से 4 अगस्त 2025 तक आईआरबी प्रथम, रामनगर में आयोजित द्वितीय प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 4 पदक अपने नाम किए।

🥇 अपर उपनिरीक्षक गुरमुख सिंह ने पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि
🥇 कांस्टेबल राधा बोनाल ने
– योग प्रतियोगिता में स्वर्ण,
– पावरलिफ्टिंग में दो कांस्य पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व निरीक्षक कैलाश जोशी ने किया।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव (IPS) ने टीम को बधाई दी और भविष्य में और ऊंचाइयां छूने की प्रेरणा दी।

सेवा, समर्पण और सम्मान के साथ पिथौरागढ़ पुलिस हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *