जनसुनवाई में सुनीं 45 समस्याएं, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

सोमवार को आयोजित जनसुनवाई दिवस में जिलाधिकारी श्री विनोद गोस्वामी ने लगभग 45 शिकायतें सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। भूमि विवाद, पेयजल संकट, सड़क मरम्मत, पेंशन जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि समयबद्ध कार्रवाई करें।

एक महिला द्वारा ₹12 लाख की भूमि धोखाधड़ी की शिकायत पर तत्काल हस्तक्षेप करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित व्यक्ति से ₹6 लाख, ₹4.5 लाख और ₹1.5 लाख के तीन चेक दिलवाए। महिला ने प्रशासन का आभार जताया।

जिलाधिकारी ने नकारात्मक समाचारों की समीक्षा भी की और संबंधित विभागों से ATR मांगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की सेवा में समर्पित है और हर सोमवार जनसुनवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *