गस्कु में मार्ग बहाल, फिर चलीं गाड़ियाँ

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

धारचूला-गूंजी मार्ग पर यातायात को बाधित कर रही गस्कु स्लाइड को बीआरओ की तत्परता से खोल दिया गया है। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी द्वारा आज स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद बीआरओ ने कार्य कर वाहन संचालन फिर से शुरू करवा दिया।

बीआरओ के कमांडेंट प्रशांत ने जानकारी दी कि मार्ग की सुरक्षा और स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए कल सुबह फिर से मरम्मत कार्य किया जाएगा। हालांकि, गस्कु क्षेत्र में अब भी शूटिंग स्टोन्स (पत्थरों के गिरने) का खतरा बना हुआ है।

कैलास मानसरोवर यात्रा के चौथे दल को गूंजी भेजे जाने पर निर्णय सड़क की स्थिति और सुरक्षा मूल्यांकन के आधार पर कल लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *