“बुरांश बाइट्स” खुला, महिला समूह की उड़ान

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

कनालीछीना विकासखंड के ग्राम सतगढ़ में आज “मल्लिकार्जुन महिला स्वयं सहायता समूह” द्वारा संचालित ‘द बुरांश बाइट्स’ कैफे का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन 119 इंडिपेंडेंट इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर गौतम पठानिया एवं श्रीमती पठानिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने इस अभिनव पहल को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए समूह को निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “स्वाद और सेवा का यह संयोजन पूरे राज्य के लिए प्रेरणा बन सकता है।”

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने इसे NRLM के अंतर्गत आजीविका संवर्धन की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने संचालिकाओं ज्योति बिष्ट और ममता की सराहना की और बताया कि यह पहल अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी प्रेरित करेगी।

परियोजना निदेशक आशीष पुनेठा ने बताया कि यह कैफे महिलाओं द्वारा ऋण लेकर शुरू किया गया है, जिसमें स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी होगी।

उद्घाटन अवसर पर ब्रिगेडियर, जिलाधिकारी, सीडीओ, एसडीएम, मेजर साइकिया, DTE राजेश बिष्ट, और कई विभागीय अधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *