पिथौरागढ़ | सोर समाचार
संयुक्त कर्मचारी महासंघ द्वारा नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 को लेकर चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज अपने 398वें दिन में प्रवेश कर गया।
गुरना देवी मंदिर परिसर स्थित गुरना वाटिका में आज विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पहले से लगे पौधों का संरक्षण किया गया।
इस मौके पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि कल होने वाली निदेशक मंडल की बैठक में 2018 के बाद कार्यरत संविदा कर्मचारियों के 4000 रुपये मानदेय बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 2018 से पहले कार्यरत संविदा कर्मचारियों का मानदेय पहले ही बढ़ाया जा चुका है और अब बाकी कर्मचारियों के लिए भी सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है।
गुरुरानी ने दोहराया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा।

