पिथौरागढ़ में 54 मिमी बारिश, धारचूला-डीडीहाट में भी भारी वर्षा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 14 अगस्त की सुबह 8 बजे तक हुई वर्षा के आंकड़े जारी हुए हैं। पिथौरागढ़ तहसील में 54.0 मिमी के साथ सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि डीडीहाट में 44.8 मिमी और धारचूला में 44.2 मिमी वर्षा हुई। कनालीछीना में 34.5 मिमी, देवलथल में 28.0 मिमी, बेरीनाग में 18.2 मिमी, बंगापानी में 18.0 मिमी, गंगोलीहाट में 17.0 मिमी, थल में 15.2 मिमी, मुनस्यारी में 10.6 मिमी, तेजम में 10.0 मिमी और गणाई गंगोली में 9.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल जनपद में बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *