विवेकानंद विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस उत्सव, तिरंगे संग गूँजा राष्ट्रीय गान

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसके उपरांत तिरंगा ध्वज फहराकर राष्ट्रीय गान गाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रबंधक प्रो. बी.एस. गोबाड़ी, प्रबंधक एडवोकेट गंगा सिंह बाफिला, आचार्य परिवार, अभिभावक और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *