पिथौरागढ़ | सोर समाचार
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए युवा साहित्यकार एवं इंजीनियर ललित शौर्य को जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने उनके उत्कृष्ट संचालन कौशल और साहित्यिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी ललित शौर्य को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

