पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुलिस बल को ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समारोह में, हाल ही में संपन्न पंचायती चुनावों में सराहनीय भूमिका हेतु एसपी रेखा यादव को जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने सम्मानित किया। साथ ही, विभिन्न विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ और ‘सिल्वर’ से सम्मानित किया गया।

