डॉ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

डॉ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जुगल किशोर पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, गीत और भाषण प्रस्तुत कर सभी के मन में देश प्रेम की भावना जगाई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा जोशी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि जुगल किशोर पाण्डेय ने जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियों से परिचित कराएं।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की बालिकाओं ऋष्टि जोशी और साक्षी ने किया। इस अवसर पर दीपक जोशी, ललिता जोशी, महिमा अधिकारी, दम्यन्ती बोनाल, संगीता मेहता, ममता भट्ट, सुमन लता, ज्योति, दीक्षा, दिया, ललित सहित कई अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *