पिथौरागढ़ | सोर समाचार
आज दिनांक 18 अगस्त 2025 को अस्कोट पुलिस ने ग्राम भागीचौरा निवासी किशन सिंह को शराब के नशे में राहगीरों और स्थानीय लोगों के साथ उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया। सूचना मिलने पर एसओ अस्कोट श्री सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चौकी प्रभारी श्री बसन्त पन्त और टीम मौके पर पहुँची। अभियुक्त ने पुलिस के प्रयासों के बावजूद अशांति जारी रखी, जिसके बाद उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पिथौरागढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब के नशे में उत्पात मचाने जैसी गतिविधियों से दूर रहें और सामाजिक शांति बनाए रखने में सहयोग करें।

