बजेटी गाँव के युवाओं ने वरदानी मंदिर प्रांगण में किया वृक्षारोपण

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

ऐतिहासिक गाँव बजेटी के युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए चण्डाक मार्ग स्थित माँ वरदानी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान बाज़, फल्याट, देवदार सहित कई फलदार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम ग्राम सरपंच अमनदीप चंद्र के सानिध्य में संपन्न हुआ। वृक्षारोपण में सामाजिक कार्यकर्ता योगेश आर्या, मनीष कुमार, बिजेंद्र कुमार, संजय कुमार, अंकित कुमार, भूपेश कुमार, प्रियांशु राज, देवेश राज, नितिन कुमार, दिपांशु राज सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

युवाओं ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की देखरेख कर उन्हें हरा-भरा बनाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *