पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ पुलिस, एसओजी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने धारचूला में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को दबोचा। आरोपी के पास से 2 किलो 300 ग्राम चरस और 175 ग्राम भालू की पित्त बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पकड़ा गया तस्कर नेपाल का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
एसपी रेखा यादव ने बताया कि ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत जिले में नशा और वन्यजीव तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

