पिथौरागढ़ | सोर समाचार
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर देवीचंद को कुमाउँनी टोपी व शॉल उढ़ाकर आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुगल किशोर पांडे ने कहा कि देवीचंद ने एशियाई व राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में कई पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सुनीता मेहता, राजेन्द्र खोलिया, सुनील प्रसाद, मनोज रावत, माया कुमारी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

