423वें दिन भी जारी रहा पौधारोपण अभियान

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

संयुक्त कर्मचारी महासंघ, कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय अध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में चल रहा पौधारोपण अभियान सोमवार को 423वें दिन भी जारी रहा।

थल स्थित पर्यटक आवास गृह परिसर में आज “धरती मां के नाम” एक पौधा लगाया गया। इस अवसर पर डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दान सिंह कन्याल, नरेंद्र सिंह, लक्ष्मण राम सहित कई लोग मौजूद रहे।

दिनेश गुरु रानी ने कहा कि यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा भविष्य देने की सतत पहल है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *