ढाबे पर शराब बेचते संचालक सहित तीन गिरफ्तार

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री व शांति भंग करने वालों पर सख्ती दिखाते हुए सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

कुमौड़ स्थित ढाबे से संचालक पूरन सिंह पोखरिया को शराब बेचते व पिलाते समय 13 पव्वों के साथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, जाजरदेवल क्षेत्र के ओड़माथा निवासी भरत सिंह को अपनी बहू से मारपीट कर शांति भंग करने पर गिरफ्तार किया गया। इसी तरह डीडीहाट निवासी दीवान सिंह को भी पड़ोसियों से झगड़ा करने पर पुलिस ने दबोचा।

जनपद पुलिस ने जनता से अपील की है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *