पिथौरागढ़ | सोर समाचार
नगर निगम सभागार में पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में साहित्य और साइबर क्राइम जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवा कवि एवं साइबर एक्सपर्ट डॉ. नीरज चंद्र जोशी को सम्मानित किया गया।
मेयर कल्पना देवलाल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को साहित्य और तकनीक दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ते देखना गर्व की बात है। डॉ. नीरज चंद्र जोशी न केवल अपनी रचनाओं से समाज को प्रेरित कर रहे हैं बल्कि साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य भी कर रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, महामंडलेश्वर पंडित हेमंतानंद पशुपति महाराज, भावना नगरकोटी, जुगल किशोर पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और डॉ. जोशी को बधाई दी। कार्यक्रम का माहौल साहित्यिक व प्रेरणादायी रहा।

