थल पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब संग अभियुक्त दबोचा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

थाना थल पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष थल श्री प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली। सूचना पर अपर उपनिरीक्षक विनोद भट्ट, हे0का0 शकर देवड़ी और का0 जगदीश मारकूना की संयुक्त टीम ने पाँखू गांव से डाडल जाने वाले मार्ग पर दबिश दी और नंदन सिंह पुत्र स्व. दिवान सिंह निवासी ग्राम डाडल थाना थल को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना थल में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध शराब के धंधे को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *