पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पर्यटन नगरी मुनस्यारी में टैक्सी स्टैंड से थाना बैंड के बीच सड़क हादसे में घायल महिला बिंद्रा रल्मवाल की मौत हो गई। नशे में धुत बुलेट सवार युवक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
पति की दो वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी थी, अब उनके दो छोटे बच्चे बेसहारा हो गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया कि मुनस्यारी में कानून व यातायात व्यवस्था पूरी तरह लचर है।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों और अव्यवस्थित यातायात पर सख्ती नहीं की तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।

