डीडीहाट पुलिस ने ओवरलोड टिप्पर वाहन किया सीज – Soar Samachar

सोर समाचार , डीडीहाट : सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पिथौरागढ़ जिले में पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने एक ओवरलोड टिप्पर वाहन को सीज किया है।

थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 03CA 3737 को रोका गया। जांच में सामने आया कि वाहन चालक राजेन्द्र सिंह ओवरलोड और ओवरहाईट रेता लेकर वाहन चला रहा था। इसके साथ ही उसके पास वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद नहीं थे।

पुलिस द्वारा उक्त वाहन को नियमों के तहत सीज कर थाने में खड़ा किया गया है। यह कार्रवाई न केवल कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है, बल्कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से भी की गई है।

सोर समाचार अपील करता है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *