पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में गुरुवार को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के बीच ध्वज मंदिर से लौट रहे 5 पर्यटक रास्ते में फंस गए। सूचना मिलते ही थाना जाजरदेवल पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सकुशल बचा लिया।
थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची, जहां तीन महिलाएं और दो पुरुष कच्चे व दुर्गम रास्ते में फंसे मिले। रेस्क्यू टीम ने सतर्कता और सूझबूझ के साथ सभी को सुरक्षित मुख्य सड़क तक पहुंचाया ।
पर्यटकों ने बताया कि वे हल्द्वानी निवासी हैं और पिथौरागढ़ के मंदिरों के दर्शन के लिए आए थे। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की तत्परता और मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।
रेस्क्यू टीम में शामिल कर्मी:
हे0का0 मनोज कुमार, सुरेन्द्र मनराल, पंकज भण्डारी, का0 अनन्त प्रसाद, सुरेन्द्र रौतेला और प्रकाश नगरकोटी।
उत्तराखंड पुलिस है साथ – हर परिस्थिति में।

