पिथौरागढ़ | सोर समाचार
नगर पिथौरागढ़ स्थित New Beersheba Sr. Sec. School Police Line के पूर्व छात्र देवेश सामंत ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
देवेश ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर SSB भोपाल से चयनित होकर भारतीय सेना में अधिकारी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। विद्यालय परिवार — प्रबंधक श्री भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्या सुश्री ममता मेहता और समस्त शिक्षकों ने देवेश को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
देवेश सामंत की यह सफलता भावी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि सीमांत क्षेत्र के युवा भी मेहनत और लगन से ऊँचाइयों को छू सकते हैं।

