आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की तैयारी बैठक सम्पन्न

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

आगामी 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाली आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय, पिथौरागढ़ में तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में प्रदेश के नव नियुक्त महामंत्री श्री तरुण बंसल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

बैठक में बताया गया कि इस कार्यशाला में जिला प्रभारी श्री गोविन्द पिलख्वाल, सह प्रभारी श्री निर्मल माहरा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम से पूर्व नव नियुक्त प्रदेश और जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

तैयारी बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीरेंद्र शाह, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, एवं अन्य कार्यकारिणी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आगामी कार्यशाला को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *