32वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में न्यू बियरशिबा स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन!

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

न्यू बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुलिस लाइन पिथौरागढ़ के छात्रों ने 32वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह सफलता हासिल की, जो विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।

प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र लक्षित पाण्डेय ने रजत पदक (Silver), वहीं रितेश कुमार और श्रेयेश कठायत ने कांस्य पदक (Bronze) प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्या सुश्री ममता मेहता, उप प्रधानाचार्या एम. चौहान एवं समस्त विद्यालय परिवार ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। सभी से अपेक्षा की गई कि वे इसी तरह आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *