उत्तराखण्ड | सोर समाचार
उत्तराखंड के हल्द्वानी में सोमवार देर रात एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना घटी। सीमेंट कंपनी में इंजीनियर पद पर कार्यरत युवक दीपावली की छुट्टियों पर अपने पैतृक घर आया था। रात करीब ढाई बजे घर से चीखने की आवाज आने पर परिवार के लोग जब उसके कमरे तक पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
काफी देर आवाज देने के बाद जब दरवाजा खोला गया तो युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा था और कमरे में उसकी भाभी मौजूद थी। पूछताछ में महिला ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उसने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला अपनी सगी बहन की शादी अपने देवर से करवाना चाहती थी, लेकिन युवक का रिश्ता कहीं और तय हो गया था। इसी रंजिश में उसने यह घिनौनी वारदात अंजाम दी।
घायल इंजीनियर को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में एम्स दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।

