सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में मुख्यमंत्री का सुबह का भ्रमण — आईटीबीपी जवानों संग की चाय चर्चा, जानी जनजीवन की स्थिति

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने आज सुबह क्षेत्र के नागरिकों और आईटीबीपी (ITBP) के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद लेते हुए सीमांत इलाके की परिस्थितियों और स्थानीय जीवन की जानकारी ली।

सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों से संवाद किया और उनकी ड्यूटी की चुनौतियों को समझा। उन्होंने स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और सरकार द्वारा संचालित विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का विकास और सुरक्षा दोनों ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को आश्वस्त किया कि सीमांत इलाकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *