470वें दिन भी जारी रहा दिनेश गुरुरानी का अनूठा पौधारोपण अभियान

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया जा रहा “धरती मां के नाम एक पौधा” अभियान लगातार 470वें दिन भी जारी रहा। उनकी यह पहल पूरे प्रदेश में जागरूकता का संदेश दे रही है।

अभियान के 470वें दिन पर्यटक आवास गृह लोहाघाट परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक हर व्यक्ति पेड़ लगाने के महत्व को नहीं समझ लेता।

उन्होंने कहा कि एक पौधा सिर्फ हरियाली नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदान है। पौधारोपण के इस कार्यक्रम में पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक हरीश पुनेठा, विकास थापा, विनीत कुमार और भूपेंद्र सिंह आशु सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दिनेश गुरुरानी जैसे पर्यावरण प्रहरी ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *