पिथौरागढ़ में 3 माह के निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

आराध्या रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी, पिथौरागढ़ द्वारा संचालित 3 माह के निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समाज के प्रशिक्षण केंद्र, लिंक रोड में भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका चुफाल रहीं, जिन्होंने प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उन्हें डिजिटल युग में कंप्यूटर कौशल के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया। समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें संस्था के अध्यक्ष आनंद पाण्डेय और सचिव दीपा पाण्डेय ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा और संस्था की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर बेसिक्स, टाइपिंग, MS Word, इंटरनेट उपयोग, साइबर सुरक्षा और अन्य डिजिटल कौशल का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों और युवाओं के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं। कार्यक्रम में अभिभावक, शिक्षक, समाजसेवी, स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। समारोह का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया और अंत में आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *