पिथौरागढ़ | सोर समाचार
जाने-माने पर्वतारोही और समाजसेवी पुरमल सिंह धर्मशक्तू के निधन से पूरे सीमांत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। भारत संचार निगम लिमिटेड से रिटायर बीएसएनएल अधिकारी धर्मशक्तू समाजसेवा में हमेशा अग्रणी रहे और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।
पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने अनेक युवाओं को पर्वतारोही बनने की प्रेरणा दी और उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामाजिक और साहसिक कार्यों में उनकी सक्रियता को स्थानीय लोग हमेशा याद रखेंगे।
बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ हफ्तों से हल्द्वानी के एक अस्पताल में किडनी की बीमारी से पीड़ित थे, जहाँ उनका इलाज चल रहा था। आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके परिवार में दो बेटियाँ और एक पुत्र है। बीते वर्ष उनकी पत्नी का भी लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
जिले के विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने एक समर्पित और प्रेरणादायी व्यक्तित्व खो दिया है।

