प्रसिद्ध पर्वतारोही पुरमल सिंह धर्मशक्तू को श्रद्धांजलि

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

नगर के रामलीला मैदान में बुधवार को प्रसिद्ध पर्वतारोही पुरमल सिंह धर्मशक्तू के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में आईस, सीमांत यूथ मोर्चा, उत्तराखंड छात्र मोर्चा, बार एसोसिएशन, सोर एडवेंचर क्लब सहित कई संगठनों के सदस्यों ने सहभागिता की।

वक्ताओं ने कहा कि पुरमल सिंह ने पिथौरागढ़ में पर्वतारोहण की शुरुआत कर युवाओं को ट्रैकिंग और एडवेंचर गतिविधियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने बीमार और जरूरतमंदों की मदद में हमेशा आगे रहते हुए सामाजिक सेवा को नई दिशा दी। पहाड़ों में पलायन रोकने के लिए उन्होंने लोगों को मडुवा बोने तथा उसके व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

सभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान पार्षद सुशील खत्री, आईस संस्था के बासु पांडे, हेमराज मेहता, उमेश पांडे, उमेश कुमार, नरेंद्र सिंह, मुकेश गिरी, हरीश कुमार, दीपिका टोलिया, पल्लवी खर्कवाल, एडवोकेट आलोक चौधरी, चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, अशोक भंडारी, राकेश वर्मा, विष्णु जोशी, संजीव पंत, पवन सिंह, दीपक चंद, मोहित पुनेड़ा, संजीव भसीन, शंकर सिंह, महेश मखौलिया, गिरीश जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *