पौधारोपण अभियान 529वें दिन भी जारी, दिनेश गुरुरानी ने पिता की स्मृति में लगाया पौधा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में निरंतर चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 529वें दिन भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहा। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से संचालित इस अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन पौधारोपण किया जा रहा है।
अभियान के 529वें दिन दिनेश गुरुरानी ने अपने पिताजी स्वर्गीय तारादत्त गुरुरानी की पावन स्मृति में मां उलका देवी मंदिर परिसर में एक पौधा “धरती मां के नाम” के तहत स्मृति पौध के रूप में रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए पौधारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने कहा कि उनका यह अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में सहभागी बनें। उनका मानना है कि पौधे लगाना ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में सबसे सार्थक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *