स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर बैंक रोड से हटाया गया वर्षों से जमा मलवा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

अधिरथ स्किल बिज डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत बैंक रोड क्षेत्र में लंबे समय से जमा मलवा और गंदगी के अंबार को स्वयंसेवकों द्वारा साफ किया गया। इस दौरान क्षेत्र को स्वच्छ बनाकर आम नागरिकों को सफाई के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान में फाउंडेशन से जुड़े स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए सड़क किनारे जमा कचरा, मिट्टी और मलबा हटाया, जिससे आवागमन भी सुचारु हो सका। साफ-सफाई के साथ-साथ लोगों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं और नगर की स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें

इस अवसर पर निदेशक दीपक तिवारी ने कहा कि
“नगर को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखे, तो शहर स्वतः ही स्वच्छ और सुंदर बन सकता है।”

अभियान में रवि शर्मा, रोशन कांडपाल, राहुल तिवारी, शुभ भट्ट, सूजल चंद, प्रियांशु लुंथी, पवन उपराड़ी, सार्थक भट्ट सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर स्वच्छता का संदेश दिया और भविष्य में भी इस तरह के अभियानों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *