सोर समाचार , पिथौरागढ़ :- जनपद में राष्ट्र निर्माण की बयार कुछ यूं बह रही है कि स्कूलों में छात्र अब सिर्फ किताबें नहीं, देशसेवा के संकल्प भी उठा रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले में सदस्यता अभियान शुरू किया है, जिसमें गंगोत्री गर्ब्याल, दयानंद, दयासागर जैसे इंटर कॉलेजों में कार्यकर्ता पहुँचे।


उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से संवाद किया, नेतृत्व, छात्रहित और सामाजिक जिम्मेदारी पर बात की। परिणामस्वरूप सैकड़ों छात्रों ने सदस्यता लेकर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया। ज़िला संयोजक इंदर सिंह बथ्याल ने बताया कि यह अभियान छात्रों को संगठित कर उनकी नेतृत्व क्षमता को निखारने की दिशा में है। शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना की। तिलक राज, दिवस ओझा, जतिन भट्ट समेत कई कार्यकर्ताओं ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई।