सोर समाचार | पिथौरागढ़
खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित सांसद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तहत नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ के मैदान में अंडर-19 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बल्दिया रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश कुमार नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
प्रतियोगिता में जनपद की 8 विधानसभाओं की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में पिथौरागढ़, डीडीहाट, लोहाघाट और अल्मोड़ा की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल डीडीहाट और लोहाघाट के बीच, जबकि दूसरा सेमीफाइनल पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के बीच खेला जाएगा।
डॉ. नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने में खेल अधिकारियों, पीआरडी जवानों और स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

