पिथौरागढ़ सीमा पर पुलिस व SSB अलर्ट

सोर समाचार , पिथौरागढ़ :- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पिथौरागढ़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। पुलिस कप्तान श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर चौकसी तेज कर दी गई है।

कोतवाली पिथौरागढ़ की चौकी घाट पुलिस टीम, प्रभारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र सौराड़ी के नेतृत्व में SSB जवानों के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय है। टीम ने पंचेश्वर मंदिर के पास संवेदनशील इलाकों में गश्त और कॉम्बिंग अभियान चलाया।

यह संयुक्त अभियान न सिर्फ सीमा पार से होने वाली किसी भी गतिविधि पर नजर बनाए रखने के लिए है, बल्कि आमजन को सुरक्षा का भरोसा भी देने का प्रयास है।
जनपद पिथौरागढ़ की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए, यह सख्ती बेहद जरूरी मानी जा रही है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि सीमाओं पर सुरक्षा को लेकर भविष्य में भी इसी तरह की सतर्कता और कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *