भाजपा नेता वीरेंद्र वल्दिया ने मतदाता सूची में नवविवाहित महिलाओं के मुद्दे उठाए !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता वीरेंद्र वल्दिया ने शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय में आयोजित बैठक में भाग लिया। यह बैठक भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के शिष्टमंडल और निर्वाचन आयोग द्वारा “एस.आई.आर. (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान” के तहत आयोजित की गई थी।

बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त वी आर वी पुरुषोत्तम और निर्वाचन आयुक्त विजय जोगडंडे सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

इस अवसर पर वीरेंद्र वल्दिया ने विशेष रूप से पिथौरागढ़ जनपद में नेपाल मूल की नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने में आ रही कठिनाइयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और आयोग से शीघ्र समाधान का अनुरोध किया, ताकि पात्र महिलाओं को उनके मताधिकार से वंचित न होना पड़े।

बैठक वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित हुई। निर्वाचन अधिकारियों ने शिष्टमंडल को इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *