पिथौरागढ़ मैराथन में नितिन थापा और कोमल लोहिया अव्वल

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ में उत्तराखण्ड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल’’ कार्यक्रम के तहत खेल विभाग द्वारा मैराथन का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन के निर्देशन में श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुआ।
3.5 किमी लंबी इस मैराथन में 83 बालक और 39 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ टकाना रोड और कलेक्ट्रेट रोड से होते हुए पुनः स्टेडियम में समाप्त हुई।
ओपन बालक वर्ग में नितिन थापा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कमल खैनाल दूसरे और वरुण शाही तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में कोमल लोहिया ने प्रथम, हिमानी मेहता ने द्वितीय और नव्या बिष्ट ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता को जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विजेताओं को रामलीला मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
मैराथन के सफल आयोजन में पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा और खेल विभाग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *