पिथौरागढ़ | सोर समाचार
उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी दिनेश गुरुरानी का अनूठा पौधारोपण अभियान लगातार जारी है। अभियान के 616वें दिन उन्होंने लोहाघाट स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के एबोटमेट आवास गृह में पौधारोपण किया।
इस दौरान निगम कर्मचारियों के साथ “एक पौधा धरती मां के नाम” अभियान के तहत परिसर में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में आवास गृह के सभी कर्मचारी मौजूद रहे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

